देश

Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel on Union Govt: राहुल गांधी से डरती है केंद्र सरकार- भूपेश बघेल

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को गुजरात के एक न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा पर सर्वोच्च न्यायालय के रोक लगाने के बावजूद संसद की सदस्यता बहाल न किए जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि केंद्र सरकार राहुल गांधी से डरती है.

Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel on Union Govt: राहुल गांधी से डरती है केंद्र सरकार- भूपेश बघेल
CM Bhupesh Baghel | Photo: ANI

रायपुर, 6 अगस्त: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को गुजरात के एक न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा पर सर्वोच्च न्यायालय के रोक लगाने के बावजूद संसद की सदस्यता बहाल न किए जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि केंद्र सरकार राहुल गांधी से डरती है. यहf भी पढ़े:  Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel: मणिपुर में डबल इंजन की सरकार हिंसा रोकने का कोई प्रयास नहीं कर रही- बघेल

राहुल गांधी को सर्वोच्च न्यायालय से मिले स्थगन और उनकी लोकसभा सदस्यता की बहाली को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि लोकसभा हो चाहे, केंद्र सरकार हो, उससे निष्पक्षता की उम्मीद लोग करते हैं, मगर इस सरकार से हम उम्मीद नहीं करते

उन्‍होंने कहा, ''जिस तत्परता से राहुल गांधी की सदस्यता खत्म की गई, उनका बंगला खाली कराया गया और जब सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आ गया, उसके बाद भी कोई प्रगति दिखाई नहीं दे रही, इसका मतलब यह है कि राहुल गांधी से सत्ताधारी लोग कितना डरते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2023 10:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).