एजेंसी न्यूज

Mahesh Babu स्कॉटलैंड में फैमिली के साथ सेलिब्रेट करेंगे अपना 48वां जन्मदिन, सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीर (View Pic)

तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू इस समय अपनी पत्नी नम्रता और बच्चे सितारा और गौतम के साथ स्कॉटलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं और वह अपना 48वां बर्थडे (9 अगस्त) भी अपनी फैमिली के साथ यहां सेलिब्रेट करेंगे.

Mahesh Babu स्कॉटलैंड में फैमिली के साथ सेलिब्रेट करेंगे अपना 48वां जन्मदिन, सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीर (View Pic)
IANS (Photo Credits: Instagram)

Mahesh Babu: तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू इस समय अपनी पत्नी नम्रता और बच्चे सितारा और गौतम के साथ स्कॉटलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं और वह अपना 48वां बर्थडे (9 अगस्त) भी अपनी फैमिली के साथ यहां सेलिब्रेट करेंगे. Tara Sutaria: भूटान के ड्रुक्युल लिटरेचर फेस्टिवल के लिए तारा सुतारिया को मिला निमंत्रण, फिल्म 'अपूर्वा' में जल्द नजर आएंगी

महेश ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी नम्रता के साथ एक फोटो शेयर की, जिसमें वे एक रेस्तरां में एक साथ बैठे हुए आतिशबाजी देख रहे हैं. महेश ने अपनी और नम्रता की तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "ग्लेनिएगल्स." इससे पहले शनिवार को, नम्रता ने स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग कैसल में परिवार की कुछ तस्वीरें साझा की थीं.

देखें तस्वीर: 

वह ब्लू जींस के साथ ब्राउन कलर के ब्लेजर में नजर आई, जबकि महेश मैरून जैकेट और आइवरी पैंट में आकर्षक लग रहे थे. सितारा वाइट टॉप में और उनके भाई गौतम ग्रे टी-शर्ट और ब्लू पैंट में दिखाई दिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2023 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).