GST on Online Gaming: ऑनलाइन गेमिंग व कैसिनो पर 28 प्रतिशत टैक्स, जीएसटी एक्ट में संशोधन का केंद्र का प्रयास
केंद्र सरकार शुक्रवार को लोकसभा में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2023 और एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2023 को पेश करने और पारित कराने की मांग करेगी. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस सप्ताह की शुरुआत में दोनों विधेयकों को मंजूरी दे दी थी.