ICC Men's T20 Player Rankings: टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने करियर का सर्वश्रेष्ठ 25वां स्थान हासिल किया, जानें अन्य खिलाड़ियों का हाल
इस फॉर्मेट में उनकी पिछली सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 30वां स्थान थी, जो उन्होंने फरवरी में हासिल की थी, जब उन्होंने अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 126 रन बनाकर टी20 में भारत का सर्वोच्च स्कोर दर्ज किया था. गिल के सलामी जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल, जिनके साथ उन्होंने चौथे मैच में 165 रन जोड़े थे, वो 88वें स्थान पर पहुंच गए हैं.