Dengue in West Bengal: पश्चिम बंगाल में डेंगू के मामले बढ़े, मरीजों की संख्या 50 हजार के पार पहुंची
पश्चिम बंगाल में डेंगू चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है, जिससे प्रभावित लोगों की कुल संख्या 50 हजार का आंकड़ा पार कर गई है. पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अब तक 56,707 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से रविवार शाम तक पिछले सात दिन में 10 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं.