Israel-Palestine War: इजराइल में फंसे केरल के 7,000 लोग, सुरक्षा को लेकर सीएम पिनाराई विजयन ने जयशंकर को लिखा पत्र
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मंगलवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर इजराइल में भारतीयों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की. साथ ही उन्होंने 7,000 केरलवासियों की सुरक्षा के लिए केंद्र से हस्तक्षेप की मांग की.
तिरुवनंतपुरम, 10 अक्टूबर: केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मंगलवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर इजराइल में भारतीयों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की. साथ ही उन्होंने 7,000 केरलवासियों की सुरक्षा के लिए केंद्र से हस्तक्षेप की मांग की. यह भी पढ़ें: Israel-Palestine Conflict: इज़राइल को नहीं मिला सऊदी अरब का साथ, क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने फिलिस्तीन का किया समर्थन
विजयन ने लिखा, “लगभग 7,000 भारतीय केरल राज्य से हैं. युद्ध इन नागरिकों को अत्यधिक कठिनाइयों में डाल रहा है और उनके परिवार के सदस्य यहां चिंतित हो रहे हैं. मैं आपसे इज़राइल में हमारे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव तरीके से हस्तक्षेप करने का अनुरोध करता हूं.”
इज़राइल में केरल की कई नर्स भी रहती है. इज़राइल में केरल की एक नर्स के चिंतित पति ने बढ़ते तनाव के बारे में आईएएनएस को बताया. कोट्टायम के चिंतित पति ने कहा, “उन्होंने मुझे बताया कि वे कहां हैं, जीवन लगभग सामान्य है, लेकिन सभी को अत्यधिक सावधानी बरतने और जहां तक संभव हो घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है. उन्हें बताया गया है कि अगर कोई आपात स्थिति होगी तो मोबाइल पर अलर्ट आएगा और सायरन भी बजेगा. लेकिन तनाव असहनीय है.''
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2023 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

