Israel-Palestine Conflict: इज़राइल को नहीं मिला सऊदी अरब का साथ, क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने फिलिस्तीन का किया समर्थन
हमास के हमले के बाद इज़राइल और फिलस्तीन के बीच जंग छिड़ गई है. दोनों देशों के बीच छिड़े जंग के बीच जहां अमेरिका ब्रिटेन समेत ज्यादातर देश इज़राइल को अपना समर्थन दिया है. वहीं सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने फ़िलिस्तीन का साथ दिया है
- Read in
- हिंदी
Israel-Palestine Conflict: हमास के हमले के बाद इज़राइल और फिलिस्तीन के बीच जंग छिड़ गई है. दोनों देशों के बीच छिड़े जंग के बीच जहां कतर और पाकिस्तान को छोड़ दे तो अमेरिका, ब्रिटेन, भारत समेत ज्यादातर देश इज़राइल को अपना समर्थन दिया और साथ खड़े नजर आ रहे हैं. वहीं सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने साफ़ किया है कि उनका समर्थन फ़िलिस्तीन के लोगों के साथ है. दरअसल मंगलवार तड़के सऊदी की सरकारी मीडिया ने जानकारी दी कि एमबीएस ने फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से फोन पर बात की है. दोनों नेताओं के बातचीत के बाद सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) ने कहा है कि उनका देश फिलिस्तीनी लोगों के साथ खड़ा है.
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के समर्थन से पहले पाकिस्तान और कतर भी अपना समर्थन फिलिस्तीन को दिया. हालांकि बहरीन, यूएई जैसे कई मुस्लिम देश हमास के हमले की निंदा करते हुए फिलिस्तीन का साथ नहीं दिया. इन प्रमुख देशों ने कहा कि फिलिस्तीनियों के लिए अलग राज्य (टू नेशन सॉल्यूशन) की स्थापना होनी चाहिए. बताना चाहेंगे कि हमास और इजराइल के बीच संघर्ष में मंगलवार को चौथे दिन भी जारी है. दोनों पक्षों में मरने वालों की संख्या लगभग 1,600 हो गई है, जबकि हजारों लोग घायल हुए हैं और अपने घरों से विस्थापित हुए हैं.
Tweet:
🚨BREAKING: CROWN PRINCE MOHAMMED BIN SALMAN SUPPORTS PALESTINE
"The Kingdom’s continuous stand by the Palestinian people to achieve their legitimate rights to a decent life, realize their hopes and aspirations, and achieve just and lasting peace." pic.twitter.com/IunRJbiAYP
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) October 9, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2023 01:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

