Israel Hamas War: हमास-इजरायल संघर्ष शुरू होने के बाद से मारे गए 22 पत्रकार
न्यूयॉर्क स्थित गैर-लाभकारी संस्था, कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स ने कहा है कि 7 अक्टूबर को हमास द्वारा इजरायल पर बड़े पैमाने पर हमला शुरू करने के बाद से कम से कम 22 पत्रकार मारे गए हैं. शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में, सीपीजे ने कहा कि वह उग्र संघर्ष में मारे गए, घायल, हिरासत में लिए गए या लापता पत्रकारों की सभी रिपोर्टों की जांच कर रहा है, जिसमें पड़ोसी लेबनान में शत्रुता फैलने से घायल हुए लोग भी शामिल हैं.