Israel Gaza War: गाजा हिंसा के परिणामस्वरूप लगभग 900 महिलाएं विधवा- संयुक्त राष्ट्र
संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने कहा है कि गाजा में हिंसा के कारण घरों से विस्थापित हुईं 4 लाख 93 हजार महिलाओं और लड़कियों में से अनुमानित 900 नई विधवाएं हैं. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने हाल ही में जारी अध्ययन, "यूएन वूमेन रैपिड" का हवाला देते हुए यह जानकारी दी.
संयुक्त राष्ट्र, 21 अक्टूबर : संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने कहा है कि गाजा में हिंसा के कारण घरों से विस्थापित हुईं 4 लाख 93 हजार महिलाओं और लड़कियों में से अनुमानित 900 नई विधवाएं हैं. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने हाल ही में जारी अध्ययन, "यूएन वूमेन रैपिड" का हवाला देते हुए यह जानकारी दी." आकलन में कहा गया है कि रिपोर्ट के आंकड़े संयुक्त राष्ट्र कार्यालय द्वारा 7 अक्टूबर के बाद गाजा में हताहत होने वालों के बाद आए हैं.
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अध्ययन में कहा गया है कि अब तक 3,785 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए और 12,500 से अधिक लोग घायल हुए हैं. इनमें से 53 प्रतिशत महिलाएं और बच्चे हैं. अध्ययन में कहा गया है, "10 लाख से अधिक लोग, यानी गाजा की कुल आबादी का लगभग आधा हिस्सा, विस्थापित हो गया है. पूरे गाजा में नागरिक बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है. 5,262 इमारतें नष्ट हो गई हैं या गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई हैं." यह भी पढ़ें : Israel-Hamas War: इजराइल-हमास संघर्ष में मारे गए चार नेपाली छात्रों के शव रविवार को यहां लाये जायेंगे- अधिकारी
संयुक्त राष्ट्र महिला का अनुमान है कि 1,487 पुरुष मारे गए, इसके परिणामस्वरूप विधवाओं की संख्या में वृद्धि हुई. लगभग 900 महिलाएं विधवा हुईं और 3,103 बच्चों ने अपने पिता को खो दिया है. इसके अतिरिक्त, संयुक्त राष्ट्र महिला अध्ययन में कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) की 13 अक्टूबर की स्थिति रिपोर्ट में कहा गया है कि गाजा में प्रजनन आयु की 5 लाख 40 हजार महिलाएं हैं. इनमें से 50 हजार गर्भवती हैंं और 5,522 की अगले महीने में डिलीवरी होने की उम्मीद है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2023 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

