Breast Cancer: भारत में 40 साल से कम उम्र की 25 प्रतिशत महिलाएं स्तन कैंसर से प्रभावित, डराने वाली रिपोर्ट आई सामने
स्वास्थ्य सेवा प्रदाता अपोलो ने खुलासा किया है कि 40 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं में 25 प्रतिशत से अधिक स्तन कैंसर के मामले डायग्नोसिस होते हैं. पिछले पांच वर्षों में करीब 1,50,000 स्क्रीनिंग का विश्लेषण करते हुए, डेटा से यह भी पता चला है कि भारतीय महिलाओं में स्तन कैंसर की घटनाओं की औसत आयु अमेरिका और ब्रिटेन जैसे पश्चिमी देशों की तुलना में लगभग दस साल पहले है.