केरल में चोर का पश्चाताप: सोने का हार चुराने के बाद पैसे लौटाए, माफीनामा भेजा
एक चोर, जिसने तीन साल के बच्चे से सोने का हार चुराया था, ने पश्चाताप करते हुए पत्र भेजकर माफी मांगी और हार बेचने से जो पैसे मिले थे वह वापस कर दिया. घटना कुछ दिन पहले पलक्कड़ के पास हुई थी, जब एक चोर ने तीन साल के बच्चे के गले से 1.75 सॉवरेन (एक सॉवरेन बराबर 7.98 ग्राम) वजन का सोने का हार लूट लिया था.