देश

UP Gang Rape: मेरठ में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक बीए छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने से दो युवक अपने साथ ले गए और कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

UP Gang Rape: मेरठ में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज

मेरठ, 26 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक बीए छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने से दो युवक अपने साथ ले गए और कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. शिकायत के अनुसार, पीड़िता ने कहा कि 21 अक्टूबर को वह स्कूल जा रही थी, उसी दौरान पड़ोस के रहने वाले हरेंद्र और कपिल उसके पास आए और उन्‍होंने लिफ्ट देने के बहाने बाइक बिठा लिया और उसे एक सुनसान जगह पर ले गए.

दोनों आरोपियों ने मिलकर उसे पकड़ लिया और बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए. पुलिस के संज्ञान में मामला आने आने के बाद पुकेस दर्ज किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के बयान पर बुधवार को एक प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें दो युवक हरेंद्र और कपिल को नामजद आरोपी बनाया गया है. यह भी पढ़ें : Pithoragarh Accident: पिथौरागढ़ की काली नदी में गिरे वाहन से सभी 6 शव बरामद

सरधना थाना प्रभारी (एसएचओ) देव सिंह रावत ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म की धाराओं के प्रावधानों के तहत बुधवार को एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. आगे जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2023 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).