54th International Film Festival of India: गोवा में 54वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव शुरू, दिखाएं जाएंगे 270 से अधिक फिल्में
महोत्सव के दौरान 270 से अधिक फिल्में 4 स्थानों - आईनॉक्स पंजिम, माक्विनेज पैलेस, आईनॉक्स पोरवोरिम और जेड स्क्वायर सम्राट अशोक पर प्रदर्शित की जाएंगी। 54वें आईएफएफआई के 'अंतर्राष्ट्रीय खंड' में 198 फिल्में होंगी, जो 53वें आईएफएफआई से 18 अधिक हैं. इसमें 13 विश्व प्रीमियर, 18 अंतर्राष्ट्रीय प्रीमियर, 62 एशिया प्रीमियर और 89 भारत प्रीमियर होंगे.