संजय मिश्रा का 'समोसा एंड संस' ओटीटी पर होगी रिलीज
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निमार्ता शालिनी शाह अपनी फीचर फिल्म 'समोसा एंड संस' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के लिए तैयार है. फिल्म में अभिनेता संजय मिश्रा और बृजेंद्र कला, नेहा गर्ग, जीतू शास्त्री, मीरा सुयाल, रचना बिष्ट, मीनल साह जैसे कलाकार हैं. फिल्म को सभी कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए महामारी के दौरान शूट किया गया है.