Uttar Pradesh: पिता के बाइक खरीदने से मना करने पर बेटे ने पिया तेजाब
यहां एक 17 वर्षीय लड़के ने कथित तौर पर इसलिए तेजाब पी लिया, क्योंकि उसके पिता ने उसे बाइक देने से मना कर दिया.
मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश), 6 अक्टूबर : यहां एक 17 वर्षीय लड़के ने कथित तौर पर इसलिए तेजाब पी लिया, क्योंकि उसके पिता ने उसे बाइक देने से मना कर दिया. मुगलपुरा स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) अमित कुमार ने कहा, "लड़के को मुरादाबाद जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए शहर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया."
खबरों के मुताबिक, लड़के का मंगलवार को अपने पिता के साथ विवाद हो गया, जो पीतल का व्यापारी है और और उन्होंने बाइक खरीदने से मना कर दिया, तो लड़के ने गुस्से में आकर तेजाब पी लिया. यह भी पढ़ें : महिला यौन संबंधों में अपने प्रजनन अधिकारों का त्याग नहीं करती: अदालत
इस मामले में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2021 10:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

