सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए आगे का रास्ता चुनौतियों से है भरा
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए एक यात्रा समाप्त हुई है और दूसरी अभी शुरू हुई है. हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में, 2017 में उनकी पार्टी ने जितनी सीटें जीती थीं, उससे दोगुनी से अधिक हो गई हैं और वोट प्रतिशत भी डेढ़ गुना बढ़ गया है, लेकिन 48 वर्षीय नेता अखिलेश के सामने चुनौतियां कई गुना बढ़ गई हैं.