India Covid-19 Update: भारत में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,355 नए मामले सामने आए
भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,355 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4.49 करोड़ हो गई है. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 61,013 से घटकर 57,410 रह गई है.