जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में आठ पैसे की बढ़त के साथ 81.66 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के रुख के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपया आठ पैसे की बढ़त के साथ 81.66 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
मुंबई, 27 अप्रैल विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के रुख के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपया आठ पैसे की बढ़त के साथ 81.66 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि स्थानीय शेयर बाजार में मजबूती के रुख, विदेशी कोषों के प्रवाह और कच्चे तेल के दाम 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने से रुपये को समर्थन मिला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.69 प्रति डॉलर पर खुला और उसके बाद 81.66 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में आठ पैसे की बढ़त है।
बुधवार को रुपया 81.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत के नुकसान से 101.40 पर आ गया।
वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.06 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2023 10:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

