देश की खबरें | आज ही के दिन मिला था चार्ली चैपलिन का चोरी हुआ ताबूत मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इतिहास में कई ऐसे नाम दर्ज हैं, जो किसी एक देश में नहीं, बल्कि सारी दुनिया में चाहे और सराहे जाते हैं। चार्ली चैपलिन भी उनमें से एक हैं। बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि दुनिया को हंसाने वाले चार्ली चैपलिन की मौत के बाद कुछ चोर उनकी कब्र खोदकर ताबूत निकाल ले गए और उनके परिवार से ताबूत के बदले में चार लाख पाउंड की मांग की। उन चोरों को धन तो नहीं मिला, क्योंकि पुलिस ने चोरों को पकड़कर 17 मई के दिन चार्ली चैपलिन का ताबूत बरामद कर लिया था।