देश की खबरें | उच्च न्यायालय ने नहीं दी गौतम गंभीर को राहत, मीडिया संस्थान को मानहानि वाद पर जवाब देने को कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने कथित मानहानिकारक प्रकाशनों को वापस लेने के लिए एक मीडिया घराने को निर्देश देने के अनुरोध वाली भाजपा सांसद गौतम गंभीर की याचिका को लेकर ‘‘मौजूदा स्तर पर’’ अंतरिम आदेश देने से बुधवार को इनकार कर दिया, जिसमें गंभीर के खिलाफ ‘‘झूठे, अपमानजनक और बदनाम करने वाले’’ बयान दिए गए हैं।