एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोना 500 रुपये टूटा, चांदी मे 450 रुपये की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 500 रुपये की गिरावट के साथ 60,580 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोना 500 रुपये टूटा, चांदी मे 450 रुपये की गिरावट

नयी दिल्ली, 17 मई कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 500 रुपये की गिरावट के साथ 60,580 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 450 रुपये घटकर 73,300 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 500 रुपये की गिरावट के साथ 60,580 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।’’

विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,992 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी घटकर 23.82 डॉलर प्रति औंस रह गयी।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, श्रीराम अय्यर ने कहा कि डॉलर की मजबूती के कारण बुधवार को कॉमेक्स में सोने की कीमतों में कमजोरी देखी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2023 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).