देश की खबरें | 29 मई : एडमंड हिलेरी-तेनजिंग नॉर्गे ने एवरेस्ट किया फतह, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश और दुनिया के इतिहास में 29 मई का दिन कई कारणों से खास है। दरअसल, 29 मई 1953 के दिन दो लोगों ने वह कारनामा कर दिखाया था, जो एक सपना ही बना हुआ था। एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे ने इस दिन बर्फ से ढकी ऊंची और दुर्गम चोटी एवरेस्ट पर फतह हासिल की थी। हिलेरी को इस सफलता के लिए ब्रिटेन की महारानी ने ‘नाइट’ की उपाधि दी थी। इसी दिन 1987 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन हुआ था।