देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के सांबा में संगीन अपराधों में संलिप्त सात लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में रविवार को दुष्कर्म के आरोपी एक युवक और एक महिला मादक पदार्थ तस्कर सहित आपराधिक पृष्ठभूमि वाले सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
जम्मू, 28 मई जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में रविवार को दुष्कर्म के आरोपी एक युवक और एक महिला मादक पदार्थ तस्कर सहित आपराधिक पृष्ठभूमि वाले सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोपी परवेज अहमद को राख अंब तल्ली से पकड़ा गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने सलीमा बीबी नाम की एक महिला को भी गिरफ्तार किया है, जो स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दर्ज मामले में वांछित थी। उसे बड़ी ब्राह्मण इलाके से गिरफ्तार किया गया।
अधिकारी के मुताबिक, “सलीमा नशे के आदी युवकों को हेरोइन की आपूर्ति करती थी। वह एक पुलिस दल पर हमले की वारदात में भी शामिल थी।”
उन्होंने बताया कि एक अन्य अपराधी बदरूद्दीन उर्फ ‘बदरू’ को हाल ही में एक पुलिस दल पर हमले की घटना में शामिल होने के आरोप में विजयपुर से गिरफ्तार किया गया। वह इस मामले में गिरफ्तार किया जाने वाला पांचवां आरोपी है।
अधिकारी के अनुसार, चोरी के एक मामले में नामजद रोशन लाल और मोहित राम पटेल को बड़ी ब्राह्मण इलाके से गिरफ्तार किया गया, जबकि मानसर से दो गौ तस्करों को दबोचा गया।
उन्होंने बताया कि गौ तस्करों के पास से छह मवेशी और दो वाहन जब्त किए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सांबा बेनाम तोश ने बताया कि सांबा जिले में पिछले चार महीनों में कुल 82 चोरों, 73 गौ तस्करों और 42 हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2023 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

