देश की खबरें | 29 मई : एडमंड हिलेरी-तेनजिंग नॉर्गे ने एवरेस्ट किया फतह, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश और दुनिया के इतिहास में 29 मई का दिन कई कारणों से खास है। दरअसल, 29 मई 1953 के दिन दो लोगों ने वह कारनामा कर दिखाया था, जो एक सपना ही बना हुआ था। एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे ने इस दिन बर्फ से ढकी ऊंची और दुर्गम चोटी एवरेस्ट पर फतह हासिल की थी। हिलेरी को इस सफलता के लिए ब्रिटेन की महारानी ने ‘नाइट’ की उपाधि दी थी। इसी दिन 1987 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन हुआ था।
नयी दिल्ली, 28 मई देश और दुनिया के इतिहास में 29 मई का दिन कई कारणों से खास है। दरअसल, 29 मई 1953 के दिन दो लोगों ने वह कारनामा कर दिखाया था, जो एक सपना ही बना हुआ था। एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे ने इस दिन बर्फ से ढकी ऊंची और दुर्गम चोटी एवरेस्ट पर फतह हासिल की थी। हिलेरी को इस सफलता के लिए ब्रिटेन की महारानी ने ‘नाइट’ की उपाधि दी थी। इसी दिन 1987 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन हुआ था।
देश और दुनिया के इतिहास में 29 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1658 : सामूगढ़ की लड़ाई में औरंगजेब ने दारा शिकोह को शिकस्त दी और दिल्ली के तख्त पर कब्जा किया।
1922 : एक्वाडोर को आजादी मिली।
1953 : पर्वतारोही शेरपा तेनजिंग नॉर्गे और एडमंड हिलेरी ने इतिहास में पहली बार माउंट एवरेस्ट शिखर पर पहुंचने में कामयाबी हासिल की।
1968 : दारा सिंह ने पहलवानी में विश्व चैंपियनशिप अपने नाम की।
1970 : सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1972 : मशहूर रंगकर्मी एवं भारतीय सिनेमा के महान कलाकार पृथ्वी राजकपूर का निधन।
1985 : यूरोपीय फुटबॉल कप के दौरान दो टीम के प्रशंसकों के बीच हुई झड़प में 39 लोगों की मौत हो गई।
1987 : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन।
1988 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया उल हक ने सरकार को बर्खास्त कर संसद को भंग किया।
1990 : दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में भीषण भूकंप आया।
1999 : ‘डिस्कवरी’ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र से जुड़ा। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला अंतरिक्ष यान था।
1999 : नाइजीरिया में नई सत्ता व्यवस्था स्थापित हुई।
2007 : जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स बनीं।
2020 : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2023 06:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

