IPL 2023 Final: ‘थाला’ धोनी को देखने आये सीएसके प्रशंसकों का प्लान बारिश ने किया था चौपट, फिर भी रिज़र्व डे पर वापस स्टेडियम आए दर्शको का हुजूम
अपने चहेते ‘थाला ’(तमिल में बड़ा भाई) को एक आखिरी बार पीली जर्सी में देखने चेन्नई, बेंगलुरू, कोच्चि, दिल्ली, चंडीगढ, मुंबई और इंदौर से आये प्रशंसकों का यात्रा का पूरा कार्यक्रम बारिश ने चौपट कर दिया और कइयों को तो आईपीएल फाइनल देखे बिना ही लौटना पड़ा.