नोएडा (उप्र), 29 मई गौतमबुद्ध नगर जिले में कथित पशु क्रूरता के तीन अलग-अलग मामलों में कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
नोएडा सेक्टर-20 थाना पुलिस ने बताया कि उसने पशु क्रूरता के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 107 बकरे बरामद किए हैं।
नोएडा सेक्टर-20 थाना के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर अमित, लक्ष्मण, अरुण, दिलीप, अनुज,आफ्ताब तथा दिनेश को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि उनके पास से एक ट्रक में लादकर ले जाए जा रहे 107 बकरे बरामद किए गए हैं जिन्हें दिल्ली की गाजीपुर मंडी बेचा जाना था।
वहीं रबूपुरा थाना के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक महिंद्रा पिकअप को जांच के लिए रोका गया जिसमें 70 बकरें लदे थे।
उन्होंने बताया कि मामले में अमन चक्रवर्ती, नरेश, राज कुमार तथा दिलीप को गिरफ्तार किया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि बीती रात यमुना एक्सप्रेस वे के फलैदा कट के पास से एक अन्य पिकअप से 75 बकरे बरामद किए गए। इस मामले में रोहित, नीरज, राजेश तथा विनीत नामक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
सं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY