देश की खबरें | संप्रग ने देश का एक दशक गंवाया, मोदी ने नौ वर्षों में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया: भाजपा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के 2004 से 2014 के कार्यकाल को एक ऐसा दशक करार दिया, जिसे उसने गंवा दिया, क्योंकि इस दौरान भारत दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था ही रहा, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नौ वर्षों के अपने कार्यकाल में भारत को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के मुकाम तक पहुंचा दिया।