जरुरी जानकारी | देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.34 अरब डॉलर घटकर 589.14 अरब डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26 मई को समाप्त सप्ताह में 4.34 अरब डॉलर घटकर 589.14 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, दो जून देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26 मई को समाप्त सप्ताह में 4.34 अरब डॉलर घटकर 589.14 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
इससे पिछले सप्ताह, देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 6.05 अरब डॉलर घटकर 593.48 अरब डॉलर रह गया था।
उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2021 में, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। वैश्विक घटनाओं के कारण उत्पन्न दबावों के बीच केंद्रीय बैंक के रुपये के बचाव के लिए मुद्रा भंडार के उपयोग से इसमें गिरावट आई।
रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 26 मई को समाप्त सप्ताह में, मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा, विदेशी मुद्रा आस्तियां 4.01 अरब डॉलर घटकर 520.93 अरब डॉलर रह गया।
डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।
रिजर्व बैंक ने कहा कि स्वर्ण भंडार का मूल्य आलोच्य सप्ताह में 22.5 करोड़ डॉलर घटकर 44.90 अरब डॉलर रह गया।
आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 8.4 करोड़ डॉलर घटकर 18.19 अरब डॉलर रह गया।
समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में रखा देश का मुद्रा भंडार 1.7 करोड़ डॉलर घटकर 5.11 अरब डॉलर रह गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2023 07:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

