देश की खबरें | बांसवाड़ा में 2500 करोड़ रुपए की नहर परियोजना का शिलान्यास किया गहलोत ने
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को बांसवाड़ा के लंकाई (बागीदौरा) में अनास नदी पर साइफन निर्माण और मगरदा में 2500 करोड़ रुपए की नहर परियोजना का शिलान्यास किया। अधिकारियों के अनुसार इस (अपर हाई लेवल केनाल) परियोजना से जिले की छह तहसीलों के 338 गांवों में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा।