Noida: फर्जी कंपनी बनाकर 15 हजार करोड़ रुपये की ठगी का मामला, तीन और लोग गिरफ्तार
डीसीपी ने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना सेक्टर-20 पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में मनन सिंघल, अतुल गुप्ता तथा सुमित गर्ग को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने दो लग्जरी कारें,42 हजार रुपए नकद, मोबाइल फोन आदि चीजें बरामद की हैं. उन्होंने बताया कि इस गिरोह के लोगों ने अब तक 2,600 से ज्यादा कंपनियां बनाकर 15 हजार करोड़ से ज्यादा की ठगी करने की बात स्वीकार की है.