एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत, 14 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा के थाना शमसाबाद क्षेत्र में शुक्रवार को ग्रामीणों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर 20 फुट गहरी खाई में गिर गई जिससे ट्रॉली पर सवार दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि 14 लोग घायल हो गए।

देश की खबरें | ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत, 14 घायल

आगरा,23 जून आगरा के थाना शमसाबाद क्षेत्र में शुक्रवार को ग्रामीणों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर 20 फुट गहरी खाई में गिर गई जिससे ट्रॉली पर सवार दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि 14 लोग घायल हो गए।

पुलिस ने शु्क्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि किरावली के गांव डाबली के रहने वाले ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर राजाअखेड़ा के छीतापुर गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने गये थे।

घटना के संबंध में थाना शमसाबाद प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली लगभग ढाई दर्जन लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि सवारियों को लेकर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली शमसाबाद क्षेत्र में बीकापुरा नहर के पास अनियंत्रित होकर 20 फुट गहरी खाई में गिर गई।

राहगीरों ने लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने बताया कि हादसे में बाबू उम्र 10 वर्ष पुत्र बंटी, श्यामवीर उम्र 11 वर्ष पुत्र निरंजन सिंह की मौत हो गयी, जबकि एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

अनिल शर्मा ने बताया कि हादसे में दो बच्चे और एक व्यक्ति की मौत हो गयी है, जबकि 14 अन्य लोग घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2023 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).