देश की खबरें | चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री का प्रधानमंत्री को पत्र लिखना 16 लाख परिवारों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा:साव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रतीक्षा सूची के शेष आवासों के लिए लक्ष्य आवंटित करने को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखने के बाद मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर राज्य के उन 16 लाख परिवारों को “धोखा” देने का आरोप लगाया है जिनका चार वर्ष से अधिक समय में मकान नहीं बन पाया है। । साव ने कहा, "बघेल का पत्र उन 16 लाख परिवारों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा है।"