नयी दिल्ली, दो अगस्त केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को कहा कि यह जांच का विषय है कि हरियाणा के नूंह में सांप्रदायिक हिंसा में शामिल दोनों समुदायों के सदस्यों के पास हथियार कैसे और कहां से आए।
गुरुग्राम के सांसद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से यह बात कही।
सिंह ने हालांकि कहा कि मोदी के साथ उनकी मुलाकात राज्य में एम्स सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री को निमंत्रण देने के लिए थी।
नूंह गुरुग्राम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है।
यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने नूंह हिंसा पर भी उनके साथ चर्चा की, सिंह ने कहा कि जब कोई प्रधानमंत्री से मिलता है तो कई मामलों पर चर्चा की जाती है।
उन्होंने कहा, ‘‘सब कुछ मीडिया के साथ साझा करने के लिए नहीं है।’’
हिंसा के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने दंगों के वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि दोनों समुदायों (हिंदू और मुस्लिम) के पास हथियार थे।
उन्होंने कहा, ‘‘यह जांच का विषय है कि उनके पास ये हथियार कैसे आए और ऐसा माहौल कैसे बनाया गया।’’
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
ब्रजेन्द्र
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY