देश की खबरें | मुख्यमंत्री शिंदे के हेलीकॉप्टर को खराब मौसम के कारण मुंबई भेजा गया, बाद में फिर से उड़ान भरी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मुंबई से सातारा ले जाते समय राज्य सरकार के एक हेलीकॉप्टर को खराब मौसम के कारण बृहस्पतिवार दोपहर महानगर के जुहू की ओर मोड़ दिया गया, जहां यह सुरक्षित उतर गया। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।