जरुरी जानकारी | चालू वित्त वर्ष के पहले चार माह में कोल इंडिया का पूंजीगत खर्च 8.5 प्रतिशत बढ़कर 4,700 करोड़ रुपये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का पूंजीगत व्यय चालू वित्त वर्ष के पहले चार माह (अप्रैल-जुलाई) के दौरान 8.5 प्रतिशत बढ़कर 4,700 करोड़ रुपये रहा है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि मुख्य रूप से कोयला को एक जगह से दूसरे जगह पहुंचाने के लिए बुनियादी ढांचा, जमीन और खनन मशीनों पर भारी निवेश की वजह से कंपनी का पूंजीगत व्यय बढ़ा है।