G20 Summit: PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- दृढ़ विश्वास है कि जी20 शिखर सम्मेलन मानव-केंद्रित, समावेशी विकास में एक नया मार्ग प्रशस्त करेगा
प्रधानमंत्री ने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान वह ‘एक धरती, एक परिवार और एक भविष्य’ पर सत्रों की अध्यक्षता करेंगे. उन्होंने कहा कि इसमें विश्व समुदाय के लिए प्रमुख चिंता के विभिन्न मुद्दों को शामिल किया जाएगा और मजबूत, सतत, समावेशी और संतुलित विकास के मुद्दे को आगे बढ़ाया जाएगा.