एजेंसी न्यूज

महाराष्ट्र : दो समूहों में विवाद के बाद पुलिसकर्मियों ने फोड़ी दही हांडी

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी शहर में दही हांडी फोड़ने के लिए पहला मौका दिए जाने को लेकर दो समूहों के बीच हुए विवाद के बाद वहां तैनात कुछ पुलिसकर्मियों ने दही से भरी हांडी फोड़ी।

महाराष्ट्र : दो समूहों में विवाद के बाद पुलिसकर्मियों ने फोड़ी दही हांडी
Mumbai Police (Photo Credit: Twitter)

ठाणे, आठ सितंबर: महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी शहर में दही हांडी फोड़ने के लिए पहला मौका दिए जाने को लेकर दो समूहों के बीच हुए विवाद के बाद वहां तैनात कुछ पुलिसकर्मियों ने दही से भरी हांडी फोड़ी.महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को बड़ी धूमधाम से दही हांडी उत्सव मनाया गया. दही हांडी फोड़ने के लिए एक पुलिसकर्मी को 40 हजार रुपये का इनाम मिला.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भिवंडी के आनंद दिघे चौक पर बृहस्पतिवार को दही हांडी समारोह का आयोजन किया गया था. उन्होंने बताया कि चविंद्रा गांव और नगांव के दो समूहों के बीच दही हांडी फोड़ने को लेकर विवाद हो गया.उन्होंने बताया कि इसके बाद वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने समूहों को शांत कर हालात पर काबू पाया.

उन्होंने बताया कि इनामी राशि को दोनों समूहों के बीच बराबर बांट दिया गया लेकिन पुलिस ने यह फैसला किया कि किसी भी समूह को दही हांडी फोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी. पुलिस ने बताया कि यह भी तय हुआ कि पुलिस ही दही हांडी फोड़ेगी. पुलिस के मुताबिक, इसके बाद दही हांडी की ऊंचाई कम कर उसे नीचे बांधा गया और पुलिसकर्मियों ने दो मंजिला मानव पिरामिड बनाया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2023 05:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).