एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी: आईएमडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मध्य प्रदेश के चार जिलो में शुक्रवार से अगले 24 घंटों के दौरान मूसलाधार बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है जबकि 20 अन्य जिलों में इस अवधि के दौरान मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताते हुए ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है।

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी: आईएमडी

भोपाल, आठ सितंबर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मध्य प्रदेश के चार जिलो में शुक्रवार से अगले 24 घंटों के दौरान मूसलाधार बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है जबकि 20 अन्य जिलों में इस अवधि के दौरान मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताते हुए ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है।

पिछले तीन दिन से मध्य प्रदेश के विभिन्न इलाकों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल एवं सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर रीवा संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर तथा चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं पर वर्षा दर्ज की गई।

आईएमडी ने प्रदेश के चार जिलों खरगोन, बड़वानी, इंदौर एवं देवास में अगले 24 घंटों में (शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक) कहीं-कहीं पर मूसलाधार बारिश (115.6 मिलीमीटर से 160 मिलीमीटर तक) की संभावना जताते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

इसके अलावा, आईएमडी ने इस दौरान राज्य के 20 जिलों विदिशा, सीहोर, रायसेन, भोपाल, बुरहानपुर, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, गुना, दतिया, डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सागर, टीकमगढ़ एवं निवाड़ी में कहीं-कहीं पर मध्यम से भारी वर्षा (50 मिलीमीटर से 80 मिलीमीटर तक) की संभावना के मद्देनजर ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है।

आईएमडी के अनुसार इस दौरान नीमच एवं मुरैना को छोड़कर पूरे प्रदेश में गरज चमक/बारंबार वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र ,भोपाल के निदेशक आर बालासुब्रमण्यम ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘मध्य प्रदेश में पांच सितंबर से बारिश हो रही है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को रुक-रुक कर बारिश हुई और अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2023 06:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).