देश की खबरें | बाढ़ की चेतावनी में थोड़ी राहत; 10 स्थानों पर सामान्य से अधिक रहा नदियों का जल स्तर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश भर के उन विभिन्न हिस्सों में जहां बाढ़ की स्थिति बनी हुई है बृहस्पतिवार को हालात में मामूली सुधार हुआ और 10 नदी निगरानी केंद्रों पर जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले ऐसे 12 केंद्रों पर जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर था। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के दैनिक बाढ़ पूर्वानुमान बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।