एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अगर रेत तस्करी मामलों में मेरा हस्तक्षेप साबित हुआ, तो इस्तीफा दे दूंगा : मंत्री योगेश कदम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मंत्री योगेश कदम ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर शिवसेना (उबाठा) के विधान परिषद सदस्य अनिल परब रेत तस्करी के मामलों में उनके हस्तक्षेप के अपने आरोपों के समर्थन में सबूत पेश करते हैं तो वह तुरंत इस्तीफा दे देंगे।

देश की खबरें | अगर रेत तस्करी मामलों में मेरा हस्तक्षेप साबित हुआ, तो इस्तीफा दे दूंगा : मंत्री योगेश कदम

मुंबई, तीन जुलाई महाराष्ट्र के मंत्री योगेश कदम ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर शिवसेना (उबाठा) के विधान परिषद सदस्य अनिल परब रेत तस्करी के मामलों में उनके हस्तक्षेप के अपने आरोपों के समर्थन में सबूत पेश करते हैं तो वह तुरंत इस्तीफा दे देंगे।

गृह और राजस्व राज्य मंत्री कदम ने विधान भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि परब के आरोप ‘‘100 प्रतिशत राजनीति से प्रेरित’’ हैं और अगर वह सबूत पेश करने में विफल रहते हैं, तो उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

कदम ने यह भी कहा कि वह परब के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं और उन्होंने कहा कि मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद से उन्होंने रेत माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

इस सप्ताह की शुरुआत में परब ने विधान परिषद में राजस्व राज्य मंत्री का नाम लिए बिना रेत तस्करी के मामलों में उन पर हस्तक्षेप का आरोप लगाया था।

कदम ने कहा, ‘‘अगर अनिल परब कोई सबूत पेश कर दें कि मैंने रेत तस्करी के मामले में कार्रवाई रोकी या अधिकारियों को कार्रवाई न करने के लिए कहा, तो मैं उनकी मांग का इंतजार नहीं करूंगा, मैं खुद इस्तीफा दे दूंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यदि परब दस्तावेजी सबूत देने में विफल रहते हैं, तो उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।’’

एक सवाल के जवाब में कदम ने कहा कि वह परब के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2025 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).