देश की खबरें | अगले महीने भारत में एशिया कप में खेल सकता है पाकिस्तान : खेल मंत्रालय सूत्र
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान हॉकी टीम को अगले महीने भारत में एशिया कप और नवंबर दिसंबर में होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप में खेलने से रोका नहीं जायेगा क्योंकि ऐसा करना ओलंपिक चार्टर का उल्लंघन होगा , खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी ।
नयी दिल्ली, तीन जुलाई पाकिस्तान हॉकी टीम को अगले महीने भारत में एशिया कप और नवंबर दिसंबर में होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप में खेलने से रोका नहीं जायेगा क्योंकि ऐसा करना ओलंपिक चार्टर का उल्लंघन होगा , खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी ।
हॉकी एशिया कप 29 अगस्त से सात सितंबर तक बिहार के राजगीर में आयोजित किया जाएगा जिसमें भारत सहित आठ टीमें भाग लेंगी। वहीं जूनियर हॉकी विश्व कप चेन्नई और मदुरै में 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक खेला जायेगा ।
सूत्र ने कहा, ‘‘हम किसी भी टीम के भारत में बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन द्विपक्षीय प्रतियोगिता अलग होती है। ’’
सूत्र ने कहा ,‘‘अंतरराष्ट्रीय खेल की मांग है कि हम भागीदारी से पीछे नहीं हट सकते । रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है लेकिन वे बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में एक दूसरे से खेलते हैं ।’’
यह पूछने पर कि क्या सितंबर में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप क्रिकेट में खेलने की अनुमति दी जायेगी , सूत्र ने कहा ,‘‘ बीसीसीआई ने अभी इस मसले पर संपर्क नहीं किया है । जब वे संपर्क करेंगे तो हम इस मसले पर बात करेंगे ।’’
भारत और पाकिस्तान की टीमों ने मई में ओमान में दसवीं एशियाई ‘बीच हैंडबॉल चैम्पियनशिप’ में एक दूसरे के खिलाफ खेला था ।
सूत्र ने कहा ,‘‘ अगर हम उन्हें खेलने की अनुमति नहीं देते हैं तो यह ओलंपिक चार्टर का उल्लंघन होगा । इसलिये गृह और विदेश मंत्रालय से विमर्श के बाद खेल मंत्रालय ने अनुमति देने का फैसला किया है ।’’
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने इस घटनाक्रम पर से कहा ,‘‘अभी हमें औपचारिक सूचना का इंतजार है लेकिन यह हॉकी के लिये अच्छी खबर है । भारत और पाकिस्तान के हॉकीप्रेमी टीमों को एक दूसरे के खिलाफ खेलते देखना चाहते हैं ।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2025 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

