देश की खबरें | लोकसभा अध्यक्ष की पहल; अब सांसदों, आगंतुकों को मिलेगा ‘सेहतमंद आहार’
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संसद में कामकाज की उत्पादकता बढ़ाने के बाद अब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसदों, अधिकारियों और आगंतुकों की सेहत का भी खास ख्याल रखने की योजना बनाई है। इसके तहत अब संसद में रागी बाजरा इडली और ज्वार उपमा से लेकर मूंग दाल का चीला और उबली सब्जियों के साथ ग्रिल्ड मछली तक कई सेहतमंद आहार उपलब्ध कराए जाएंगे।