अल्पसंख्यकों के दिमाग में बीजेपी के खिलाफ 70 साल से भरी गई नफरत 70 दिनों में खत्म नहीं हो सकती: मुख्तार अब्बास नकवी
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा को लेकर अल्पसंख्यकों के दिमाग में 70 वर्षों से जो नफरत भरी गई है वह 70 दिनों या सात वर्षों में एकाएक खत्म नहीं हो सकती, हालांकि इस ‘जहर’ का असर अब धीरे-धीरे खत्म हो रहा है. गौरतलब है कि भाजपा की स्थापना 1980 में हुई थी, लेकिन इससे पहले इस विचारधारा की पार्टी भारतीय जनसंघ 1950 के दशक में बनी थी.