उत्तर कोरिया ने फिर जापान सागर में किया दो अज्ञात प्रक्षेपास्त्रों का परीक्षण
उत्तर कोरिया ने जापान सागर में फिर दो अज्ञात प्रक्षेपास्त्र दागे हैं. दक्षिण कोरया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा नए प्रक्षेपणों के संदर्भ में हमारी सेना उत्तर कोरिया की गतिविधियों पर नजर बनाए है. प्योंगयांग के शुक्रवार को अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ पर निशाना साधने के बाद यह प्रक्षेपण किया गया है.
सियोल : उत्तर कोरिया (South Korea) ने जापान सागर में फिर दो अज्ञात प्रक्षेपास्त्र दागे हैं. दक्षिण कोरया (North Korea) के ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ ने एक बयान में कहा, ‘‘नए प्रक्षेपणों के संदर्भ में हमारी सेना उत्तर कोरिया की गतिविधियों पर नजर बनाए है.’’
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति भवन ‘ब्लू हाउस’ ने कहा कि वह उत्तर कोरिया के हथियारों के परीक्षण के मद्देनजर राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक बैठक करेगा. प्योंगयांग के शुक्रवार को अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ पर निशाना साधने के बाद यह प्रक्षेपण किया गया है.
यह भी पढ़ें : उत्तर कोरिया ने दी चेतावनी, कहा- दक्षिण कोरिया और अमेरिका का कोई भी कदम शुरू कर सकता है शीत युद्ध
अमेरिकी राजनयिक ने कहा था कि उत्तर कोरिया के पूरी तरह परमाणु निरस्त्रीकरण करने तक अमेरिका उस पर कठिन प्रतिबंध जारी रखेगा. इसके बाद प्योंगयांग ने पोम्पिओ को बहुत जहरीला कहा था. अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सेना के संयुक्त अभियान के खिलाफ उत्तर कोरिया ने हालिया सप्ताह में कम दूरी की कई मिसाइलें दागी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2019 09:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

