पीएम मोदी को खुला पत्र लिखने वालों पर मामला दर्ज करने की सांस्कृतिक समुदाय ने आलोचना की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला खत लिखने वाली 49 शख्सियतों के खिलाफ प्राथामिकी दर्ज किए जाने की निंदा करते हुए सांस्कृतिक समुदाय के 180 से अधिक सदस्यों ने पूछा है कि प्रधानमंत्री को खुला खत लिखने को ‘‘ राजद्रोह की गतिविधि ’’ कैसे मान लिया गया. निंदा करने वालों में अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, सिनेमेटोग्राफर आनंद प्रधान, इतिहासकार रोमिला थापर और कार्यकर्ता हर्ष मंदर भी शामिल हैं.