मॉब लिंचिंग पर पीएम मोदी को खत लिखने वाली 49 हस्तियों के खिलाफ मुजफ्फरपुर में दर्ज हुई FIR होगी रद्द
फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल, मणि रत्नम, अनुराग कश्यप और इतिहासकार रामचंद्र गुहा सहित करीब 50 जानी-मानी हस्तियों के खिलाफ यहां दर्ज राजद्रोह का मामला बंद करने का आदेश दिया गया है. ‘मॉब लिंचिंग’ (भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या) की बढ़ती घटनाओं में हस्तक्षेप करने के लिए साल की शुरूआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र पर इन हस्तियों ने हस्ताक्षर किये थे.