देश

10 अक्टूबर आज का इतिहास: 1992 में इसी दिन हुगली नदी पर केबल से बांधा गया था देश का सबसे बड़ा 'सेतु विद्यासागर', जानें इस तारीख से जुड़ी अन्य ऐतिहासिक घटनाएं

इतिहास में दस अक्टूबर का दिन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में देश के विशेषज्ञों की एक बड़ी उपलब्धि से जुड़ा है. 1992 में आज ही के दिन हावड़ा से जोड़ने के लिए बनाए गए विद्यासागर सेतु को आज ही के दिन यातायात के लिए खोला गया. मानवीय कौशल का अनुपम उदाहरण माना गया यह पुल उस समय केबल से बना देश का सबसे बड़ा पुल था. देश और दुनिया के प्रमुख घटनाओं का ब्यौरा इस प्रकार है

10 अक्टूबर आज का इतिहास: 1992 में इसी दिन हुगली नदी पर केबल से बांधा गया था देश का सबसे बड़ा 'सेतु विद्यासागर', जानें इस तारीख से जुड़ी अन्य ऐतिहासिक घटनाएं
विद्यासागर सेतु (Photo Credits: Twitter)

10 अक्टूबर आज का इतिहास: इतिहास में दस अक्टूबर का दिन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में देश के विशेषज्ञों की एक बड़ी उपलब्धि से जुड़ा है. दरअसल 1992 में आज ही के दिन सांझ का धुंधलका फैलते ही हुगली नदी (Hooghly River) की विशाल जलराशि पर रौशनी का एक विशाल आंचल जगमगा उठा. पश्चिम बंगाल के राजधानी शहर कलकत्ता अब कोलकाता को औद्योगिक शहर हावड़ा से जोड़ने के लिए बनाए गए विद्यासागर सेतु को आज ही के दिन यातायात के लिए खोला गया.

मानवीय कौशल का अनुपम उदाहरण माना गया यह पुल उस समय केबल से बना देश का सबसे बड़ा पुल था. देश दुनिया के इतिहास में 10 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

यह भी पढ़ें : 4 अक्टूबर आज का इतिहास: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को इसी दिन 1977 में किया गया था गिरफ्तार, 16 घंटे बाद हुई थी रिहा, जानें इस तारीख से जुड़ी अन्य ऐतिहासिक घटनाएं

1756 : कलकत्ता पर दोबारा कब्जा करने के इरादे से पांच जंगी जहाज, पांच अन्य जहाज, 900 यूरोपीय सैनिक और

1500 भारतीय सिपाही लेकर क्लाइव मद्रास के लिए रवाना हुआ.

1845 : अमेरिका की नौसेना को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए जार्ज बेनक्रोफ्ट ने अन्नापोलिस, मरीलैड में नौसैन्य अकादमी की स्थापना की.

1846 : ब्रिटेन के खगोलविद् विलियम लासेल ने नेपच्यून ग्रह के सबसे बड़े उपग्रह ट्राइटन की खोज की.

1911 : क्रांतिकारियों के एक समूह ने चीन के वूचांग में बगावत का बिगुल फूंक दिया, जिसे चीन की क्रांति की औपचारिक शुरूआत माना जाता है. यह एक ऐसी लोकतांत्रिक बगावत थी, जिसने चिंग साम्राज्य का तख्ता पलट दिया.

1911 : पंडित मदन मोहन मालवीय की अध्यक्षता में वाराणसी में पहले अखिल भारतीय हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया.

1954: भारतीय सिने जगत की सदाबहार अभिनेत्री रेखा का जन्म. रेखा ने दक्षिण भारतीय फिल्मों से शुरूआत करने के बाद हिंदी सिनेमा में अपनी अदाकारी से मील के कई पत्थर स्थापित किए.

1970 : फीजी ने ग्रेट ब्रिटेन से आजादी हासिल की.

1978 : रोहिणी खडिलकर राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाली पहली महिला बनीं.

1980 : उत्तरी अल्जीरिया के शहर अल अस्नाम में दो बार भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए. 20,000 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का अनुमान.

1991 : भारत ने विश्व कैरम चैंपियनशिप में टीम खिताब जीता.

1992 : कलकत्ता :अब कोलकाता: को हावड़ा से जोड़ने के लिए हुगली नदी पर बने विद्यासागर सेतु को खोला गया. केबल से बने देश के इस सबसे बड़े सेतु को निर्माण 13 वर्ष के भीतर तैयार किया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2019 11:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).