भारत को आज मिलेगा पहला राफेल जेट, उड़ान भरने से पहले फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों से वार्ता करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैंक्रो के साथ बैठक करेंगे और बोर्डोक्स में वह पहला राफेल जेट विमान प्राप्त करेंगे
पेरिस: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) मंगलवार को पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैंक्रो (Emmanuel Macron) के साथ बैठक करेंगे और बोर्डोक्स में वह पहला राफेल जेट (Rafale jets) विमान प्राप्त करेंगे. बोर्डोक्स में ही वह दशहरे के मौके पर शस्त्र पूजा करेंगे और राफेल में उड़ान भरेंगे. सिंह ने सोमवार को पेरिस पहुंचने पर ट्वीट किया, ‘‘ फ्रांस पहुंचकर खुशी हुई. यह महान देश भारत का अहम सामरिक साझेदार है और हमारा विशेष संबंध औपचारिक संबंधों के क्षेत्र से परे जाता है. फ्रांस की मेरी यात्रा का लक्ष्य दोनों देशों के बीच के वर्तमान सामरिक साझेदारी का विस्तार करना है.’’फ्रांस की राजधानी में एल्सी पैलेस में मैंक्रो के साथ भेंटवार्ता के बाद सिंह दक्षिण पश्चिमी फ्रांसीसी शहर बोर्डोक्स जायेंगे जहां वह भारतीय वायुसेना द्वारा खरीदे गये पहले राफेल लड़ाकू जेट को सौंपे जाने के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.
यह कार्यक्रम भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस और दशहरे के दिन होगा. इस मौके पर पारंपरिक ‘शस्त्र पूजा’ के लिए एयरबेस पर प्रबंध किया गया है .शस्त्र पूजा दशहरा का हिस्सा है। शस्त्र पूजा के बाद सिंह इस विमान के दो सीट वाले प्रशिक्षु संस्करण में उड़ान भरेंगे.रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ रक्षा मंत्री (सिंह) मेरीग्नैक में फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले के साथ राफेल को सौंपे जाने के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.’’प्रवक्ता ने कहा,‘‘ वह विजयदशमी के पावन अवसर पर शस्त्र पूजा भी करेंगे और राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भी भरेंगे.’’ यह भी पढ़े: दुश्मनों की अब खैर नहीं, भारतीय वायुसेना को फ्रांस से मिला पहला राफेल विमान, IAF की ताकत हुई दोगुनी
इस मौके पर फ्रांस के शीर्ष सैन्य अधिकारी तथा राफेल के विनिर्माता दसाल्ट एविएशन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. भारत ने करीब 59 हजार करोड़ रुपये मूल्य पर 36 राफेल लड़ाकू जेट विमान खरीदने के लिए सितंबर, 2016 में फ्रांस के साथ अंतर-सरकारी समझौता किया था.वैसे तो सिंह मंगलवार को 36 राफेल जेट विमानों में पहला विमान मंगलवार को प्राप्त कर लेंगे लेकिन चार विमानों का पहला खेप अगले साल मई तक ही भारत आएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2019 08:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

