देश

भारतीय सेना को मिली बड़ी कामयाबी, LOC सीमा से एक पाकिस्तानी घुसपैठी गिरफ्तार

जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल ने सोमवार को एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को गिरफ्तार किया.

भारतीय सेना को मिली बड़ी कामयाबी, LOC सीमा से एक पाकिस्तानी घुसपैठी गिरफ्तार

श्रीनगर: जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल ने सोमवार को एक पाकिस्तानी घुसपैठिये (Pakistani intruder) को गिरफ्तार किया. अधिकारियों ने बताया कि जम्मू के आर एस पुरा सेक्टर (R S Pura sector) में सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में पहुंचने के शीघ्र बाद घुसपैठिये को पकड़ लिया गया. उससे पूछताछ की जा रही है. वहीं गिरफ्तार पाकिस्तानी घुसपैठी के बारे में अधिकारियों ने ज्यादा विस्तार से बताने से इनकार किया.

बता दें कि जम्मू में भारत-पाकिस्तान सीमा पर पिछले 17 दिनों में गिरफ्तार किया जाने वाला यह तीसरा पाकिस्तानी घुसपैठिया है. हालंकि इसके पहले कई और इस तरफ के पाकिस्तानी घुसपैठी भारतीय सेना द्वारा गिरफ्तार किये जा चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2019 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).