दिल्ली में प्रदूषण का कहर: एयरपोर्ट से 32 फ्लाइट डायवर्ट, सांस लेने में हो रही है दिक्कत
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की वजह से रविवार को हवाईअड्डे पर विमान परिचालन में बाधा आई और यहां आने वाली 32 उड़ानों को धुंध के चलते अन्यत्र भेज दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि इन उड़ानों को अमृतसर, जयपुर, मुम्बई और लखनऊ भेज दिया गया. एअर इंडिया ने कहा कि दिल्ली हवाईअड्डे पर धुंध के चलते उसने सुबह नौ बजे से अपनी 12 उड़ानें अन्यत्र भेजी हैं. वहीं, विस्तारा के प्रवक्ता ने बताया कि उसने दस बजे के बाद पांच उड़ानों को अन्य स्थानों पर भेज दिया.